मुंगेर, अप्रैल 19 -- धरहरा,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के मोहनपुर स्थित कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर में नौ दिवसीय श्री शिवमहापुराण कथा का आयोजन शनिवार से कलश यात्रा के साथ शुरू हो गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर वातावरण को भक्तिमय बना दिया। कलश यात्रा कुलेश्वर नाथ महादेव मंदिर, मोहनपुर से निकाली गई, जो दुर्गा मंदिर लेका टोला, काली मंदिर धरहरा, चैती दुर्गा स्थान ओड़ाबगीचा, सूर्य हनुमान मंदिर राठौर टोला, भगवती स्थान मोहनपुर तथा माँ काली मंदिर चौहान टोला होते हुए यज्ञ स्थल पहुंची। यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं ने जयकारों के साथ पूरे क्षेत्र को भक्तिमय बना दिया। श्री शिवमहापुराण कथा का वाचन कथावाचक गरुनैश जी महाराज द्वारा 19 अप्रैल से 27 अप्रैल तक प्रतिदिन किया जाएगा। यह भी पढ़ें- कलश स्थापना के साथ नौ दिवसीय रुद्र महायज्ञ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.