दुमका, दिसम्बर 18 -- दलाही, प्रतिनिधि मसलिया प्रखंड के हथियापाथर पंचायत के मोहनपुर मैदान में तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन खेल गुरूवार को खेला गया। इस टूर्नामेंट का आयोजन हथियापाथर क्रिकेट टीम के सौजन्य से किया गया है। क्रिकेट टूर्नामेंट में कुल 8 टीम हिस्सा लिया है। क्रिकेट मैच का उद्घाटन हथियापाथर पंचायत के वरीष्ठ झामुमो कार्यकर्ता शिवधन हेंब्रम एवं हथियापाथर झामुमो पंचायत अध्यक्ष लखींद्र मंडल ने संयुक्त रूप से फीता काटकर विधिवत् उदघाटन किया। टॉस जीतकर दुमका क्रिकेट टीम ने मुर्गाबुनी क्रिकेट टीम को बल्लेबाजी करने के लिए दिया। उद्घाटन खेल दुमका क्रिकेट टीम के साथ मुर्गाबुनी क्रिकेट टीम के बीच शुरू हुआ। जिसमें मुर्गाबुनी क्रिकेट टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए निधारित 10 ओवर में 8 विकेट खोकर 120 रन का विशाल स्कोर खड़ा कर दिया। वहीं ...