गया, मई 3 -- बाराचट्टी, मोहनपुर सड़क पर पिछले कुछ दिनों में हुई कई सड़क दुर्घटनाओं के बाद भारी मालवाहक वाहन के परिचालन पर रोक की मांग की गई है। असेंबली ऑफ ह्यूमन राइट एंड जस्टिस की टीम पिछले दिनों नटहा के समीप हुए सड़क हादसे में सावित्री देवी मौत मामले का अवलोकन किया। इस दौरान लोगों ने बताया की संबंधित सड़क पर भारी मालवाहक वाहनों का परिचालन लगातार किया जा रहा है। सड़क कम चौड़ी रहने के कारण आए दिन घटनाएं हो रही है और लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ रही है। जस्टिस से जुड़े रामनंदन सिंह, शंभूनाथ सिंह, मो. इबरार, प्रमोद सिंह आदि ने बताया की जब तक सड़क का चौड़ीकरण नहीं हो जाता तब तक भारी वाहनों का परिचालन न हो। इस मामले को लेकर इलाके के लोगों ने सीएम सम्राट चौधरी से आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है ताकि संभावित दुर्घटनाओं को रोका जा सके।

हिंदी...