देवघर, दिसम्बर 13 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना गेट पर शुक्रवार सुबह उस वक्त तनाव का माहौल बन गया, जब विनोद कुमार मंडल के परिजनों व ग्रामीणों ने शव थाना गेट पर रखने के साथ बाहर से ताला जड़ दिया। लगातार 7 घंटे तक प्रदर्शन करने वाले परिजनों का आरोप था कि हत्या साजिश के तहत की गई है। कहा गया कि पुलिस को पहले दी गई शिकायतों पर पुलिस की कार्रवाई होती तो शयद घटना नहीं होती। परिजन मृतक के हत्यारों की गिरफ्तारी और लापरवाही बरतने वाले पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग पर अड़े रहे। सुबह करीब 7:30 बजे विनोद का शव थाना गेट के बाहर परिजनों द्वारा रखा गया। परिजनों ने थाना गेट में ताला लगाकर पुलिस को अंदर-बाहर आने-जाने से रोक दिया। जैसे-जैसे समय बीतता गया, ग्रामीणों की भीड़ उग्र होती गई और नारेबाजी शुरू हो गई। स्थिति गंभीर होता देख महिला पुलिसबल सहित ...