मोहनपुर थाना : आधुनिक सुविधाओं से लैस
पूर्णिया, जून 1 -- रूपौली, एक संवाददाता। करीब एक सदी पुराने इतिहास वाले मोहनपुर थाना को अब आधुनिक भवन और बेहतर संसाधनों की सौगात मिल गई है। आजादी से पूर्व वर्ष 1917 के आसपास स्थापित मोहनपुर ओपी लंबे समय तक मोहनपुर बाजार स्थित एक छोटे पक्के भवन में संचालित होती रही। 3 मार्च 2024 को इसे पूर्ण थाना का दर्जा मिला और करोड़ों रुपये की लागत से निर्मित मॉडल थाना भवन एवं आउट हाउस में इसका संचालन शुरू हो गया। हालांकि नए भवन में अधिकांश आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं, लेकिन जब्त वाहनों के संरक्षण के लिए मालखाना में शेड का अभाव बड़ी समस्या बना हुआ है। इसके कारण विभिन्न मामलों में जब्त लाखों रुपये मूल्य के वाहन खुले आसमान के नीचे पड़े-पड़े क्षतिग्रस्त हो रहे हैं। मोहनपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत विजय लालगंज, विजय मोहनपुर, भौवा परवल, कांप और नाथपुर पंचायतें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.