देवघर, जुलाई 7 -- देवघर। मोहनपुर प्रखंड के सरकारी विद्यालयों में आयोजित होने वाली अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) को लेकर शिक्षा विभाग सख्त हो गया है।

विद्यालयों में रिपोर्ट न देने के मामले विभागीय पोर्टल की समीक्षा में यह सामने आया है कि प्रखंड के 44 विद्यालयों ने अब तक पीटीएम आयोजित होने की रिपोर्ट ऑनलाइन उपलब्ध नहीं कराई है। इन विद्यालयों के सामने पोर्टल पर नॉट रिस्पॉन्डेड अंकित है, जिसके बाद शिक्षा विभाग ने संबंधित विद्यालयों से जवाब तलब करने की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय जानकारी के अनुसार पीटीएम का उद्देश्य विद्यालय और अभिभावकों के बीच समन्वय स्थापित करना, बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, नियमित उपस्थिति, सीखने के स्तर तथा विद्यालय संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करना है। बैठक के आयोजन के बाद उसकी रिपोर्ट निर्धारित पोर्टल पर अपलोड...