देवघर, सितम्बर 3 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र के सरकारी विद्यालयों में शिक्षा विभाग के निर्देशों का पालन नहीं किए जाने का मामला एक बार फिर सामने आया है। बुधवार को प्रखंड के 19 विद्यालयों से ऑनलाइन पोर्टल पर छात्र-छात्राओं की उपस्थिति दर्ज नहीं की गई। इसको लेकर विभाग ने संबंधित सभी विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभागीय कार्रवाई के बाद विद्यालयों में हड़कंप मचा हुआ है। जानकारी के अनुसार शिक्षा विभाग द्वारा विद्यालयों में प्रतिदिन छात्र-छात्राओं की उपस्थिति ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज करने का निर्देश दिया गया है। इसका उद्देश्य विद्यालयों में बच्चों की वास्तविक उपस्थिति की निगरानी करना तथा शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाना है। यह भी पढ़ें- Ghumla News: उपायुक्त ने स्कूलों में शिक्षक-विद्यार्थियों के ऑनलाइन...