देवघर, अप्रैल 9 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर हाट में बुधवार दोपहर के बाद एक महिला के गले में पहने चांदी की सीकड़ी काटने के क्रम में लोगों ने एक महिला को पकड़कर धुनाई करते हुए पुलिस को सौंप दिया। पीड़िता मालती देवी ने बताया कि हाट में चांदी की सीकड़ी व एक लॉकेट काट ली गयी। इस घटना के पूर्व हाट में ही एक व्यक्ति के कमर में रखे दस हजार रुपए चोरी कर ली गई थी। सभी लोग सजग हो गए थे। उसी दौरान महिला ने दूसरी महिला के गले पहने चांदी की सिकड़ी भीड़-भाड़ का फायदा उठाकर खोल रही थी। तभी महिला को लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। हो हल्ला होने के दौरान स्थानीय महिलाओं ने उस महिला की जमकर धुनाई कर दी। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंची महिला को हिरासत में लेकर थाना में रखा गया है। महिला पुलिस ने हिरासत में...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.