देवघर, अप्रैल 8 -- देवघर,प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र में साइबर अपराध और नशीले पदार्थों के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार संदिग्धों को हिरासत में लिया है। यह कार्रवाई साइबर थाना द्वारा दिए गए लोकेशन के आधार पर मोहनपुर पुलिस ने की। जानकारी के अनुसार साइबर थाना को सूचना मिली थी कि मोहनपुर थाना क्षेत्र के सिमरजोर गांव के आसपास से साइबर ठगी गिरोह सक्रिय है। वहीं से आरोपियों ने लोगों के ठगी को अंजाम दिया जा रहा है। सूचना सत्यापन के बाद साइबर थाना ने जानकारी थानेदार को दी। उसके बाद विशेष टीम का गठन कर छापेमारी कर दो अलग-अलग चरणों में चार संदिग्धों को हिरासत में लिया गया। हालांकि छापेमारी के दौरान कुछ अन्य संदिग्ध मौके का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे। पुलिस उनकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। हिरासत में लिए गए संदिग...