देवघर, मार्च 18 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के आगेय-चोपा गांव के समीप मुख्य मार्ग पर निर्माणाधीन घर में काम कर रहे मजदूर की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मृतक की पहचान बाबूपुर गांव निवासी मोटली राय, लगभग 40 वर्ष के रूप में हुई है। घटना मंगलवार शाम की बतायी जा रही है। सूचना मिलने पर निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे अन्य मजदूर और मिस्त्री पहुंचे। घायल मजदूर को सड़क से उठाकर इलाज के लिए सदर अस्पताल देवघर ले गए। अस्पताल पहुंचने पर ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूत्रों के अनुसार, मोटली राय उस समय ईंट लेकर निर्माणाधीन घर जा रहा था। सड़क किनारे रखे ईंट उठाकर मार्ग पार करते समय अज्ञात वाहन चालक ने टक्कर मार दी और वाहन चालक मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास मौजूद लोग हादसे की जानकारी लेकर दौड़े, लेकिन तबतक गाड़ी चालक गाड़ी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.