देवघर, जून 26 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के डुमरिया गांव के पास गुरुवार अपराह्न बेला में सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दोनों युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान रिखिया थाना क्षेत्र के लुटियातरी गांव निवासी 27 वर्षीय बबलू कुमार सिंह तथा उसके मित्र 27 वर्षीय प्रदीप कुमार बावरी के रूप में हुई है। प्रदीप रिखिया थाना के सुथनियां गांव का रहने वाला बताया जाता है। घटना की जानकारी मिलने पर बैद्यनाथधाम ओपी पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर प्रक्रिया पूरी कर पोस्टमार्टम कराया। उसके बाद दोनों के परिवारवालों को शव सौंप दिया गया। यह भी पढ़ें- रिखिया : दूल्हा बनने से पहले उठ गयी अर्थी परिजनों के अनुसार बबलू कुमार सिंह सूरत में काम करता था। उसकी शादी आगामी 6 जुलाई को जामता...