मोहनपुर : वज्रपात से दो किशोर झुलसे
देवघर, जून 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के पुराना बगरा गांव में रविवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान वज्रपात की चपेट में आने से दो किशोर झुलस गए। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों की मदद से दोनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद दोनों को वार्ड में भर्ती कर लिया। पुराना बगरा गांव निवासी किशोर 13 वर्षीय प्रमोद कुमार व 14 वर्षीय भारत कुमार है। प्रमोद की मां राबड़ी देवी ने बताया कि दोनों बच्चे गांव के बाहर खेलने गए थे। उसी दौरान अचानक मौसम खराब हो गया। तेज आंधी के साथ बारिश शुरू होने पर दोनों बचने के लिए पास के एक आम पेड़ के नीचे खड़े हो गए। तभी अचानक वज्रपात होने से उसकी चपेट में आने से दोनों किशोर झुलस गए। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल दोनों को सुरक्षित स्थान पर पहुं...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.