देवघर, जून 27 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर प्रखंड क्षेत्र में शुक्रवार को मुहर्रम का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। क्षेत्र के बलथर, डुमरिया, परौडाल, आमगाछी, मोरने समेत दर्जनों गांवों में ताजिया जुलूस निकाला गया। ताजिया और धार्मिक झंडों से पूरा क्षेत्र गुलजार रहा। जुलूस के दौरान या अली और या हुसैन के नारों से वातावरण गूंज उठा। विभिन्न स्थानों पर बड़ी संख्या में लोग जुलूस में शामिल हुए। परौडाल गांव में नूरी क्लब द्वारा पिछले लगभग 70 वर्षों से पारंपरिक रूप से ताजिया बनाया और निकाला जा रहा है। वहीं आमगाछी स्थित स्टार क्लब द्वारा भी 75 वर्षों से अधिक समय से मुहर्रम के अवसर पर ताजिया जुलूस निकालने की परंपरा का निर्वहन किया जा रहा है। दोनों स्थानों पर बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। शुक्रवार शाम को सभी जगहो...