देवघर, जून 24 -- देवघर, प्रतिनिधि। दुमका जिले के सरैयाहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत बाघमारी गांव में घरेलू विवाद से परेशान एक युवक ने विषपान कर लिया। हालत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल पहुंचाया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती कर लिया। घटना के संबंध में घायल बिपिन कुमार के भाई मृत्युंजय ने बताया कि परिवार में चल रहे घरेलू विवाद और मानसिक तनाव के कारण भाई काफी परेशान था। उसी बीच घर में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। कुछ देर बाद तबीयत बिगड़ने लगी। परिजनों ने जब हालत गंभीर देखी तो देवघर सदर अस्पताल लेकर पहुंचे। यह भी पढ़ें- मोहनपुर : ब्राउन शुगर के खिलाफ छापेमारी, युवक हिरासत में डॉक्टर ने बताया कि समय पर अस्पताल पहुंचाने के कारण स्थिति में सुधार है। घटना की सूचना ओपी प्रभारी को दे दी गई है। पुल...