देवघर, अप्रैल 24 -- देवघर प्रतिनिधि मोहनपुर क्षेत्र इन दिनों ब्राउन शुगर का बढ़ते अवैध कारोबार गंभीर चिंता का विषय बन गया है। पुलिस की कार्रवाई के बीच नशीले पदार्थों का नेटवर्क कमजोर पड़ने के बजाय और संगठित होता जा रहा है। पिछले 8 महीनों में पुलिस ने ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में शामिल 22 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बावजूद स्थिति यह है कि कई आरोपी जेल से निकलने के बाद फिर उसी धंधे में सक्रिय हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, अवैध कारोबार संगठित नेटवर्क का रूप ले चुका है, जिसमें 17 से 35 वर्ष आयु वर्ग के युवा शामिल हैं। तस्कर अब खुले तौर पर लेन-देन के बजाय कोड का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे पुलिस और आमलोगों को भनक लगना मुश्किल हो जाता है। मोबाइल और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए संपर्क साधकर सौदे तय किए जाते हैं और फिर सुनसान स्थानों पर डिल...