देवघर, मार्च 2 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के दुम्माबाद गांव में सोमवार सुबह एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध अवस्था में उसके ससुराल में मिला। मृतका 22 वर्षीय सुनीता देवी, पति- पंकज यादव है। घटना के बाद ससुराल के अधिकांश सदस्य घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। जानकारी के अनुसार, दुमका जिला के सरैयाहाट थाना अंतर्गत झिलुवा मारनी गांव निवासी नारायण यादव को सोमवार सुबह पुत्री की मौत की सूचना मिली। गांव के अन्य लोगों के साथ दुम्माबाद पहुंचे। देखा कि पुत्री का शव घर के अंदर फांसी के फंदे से लटका है। मामले की सूचना मोहनपुर थाना को दी। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मृतका के पिता नारायण यादव ने ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाया ...