देवघर, जनवरी 2 -- देवघर, प्रतिनिधि नव वर्ष के अवसर पर त्रिकुट पहाड़ पर जहां एक ओर पर्यटकों की भारी भीड़ उमड़ी, वहीं दूसरी ओर अवैध पार्किंग का मामला सामने आने से सरकारी व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। आरोप है कि त्रिकुट पहाड़ में सरकारी मोटरसाइकिल पार्किंग की सुविधा उपलब्ध रहने के बावजूद स्थानीय लोगों द्वारा पर्यटकों को वहां वाहनें खड़ी करने नहीं दी गयी। आरोप है कि कुछ लोगों ने अवैध पार्किंग संचालित कर सैकड़ों मोटरसाइकिलें खड़ी कराई, जिससे सरकार को लाखों के राजस्व का नुकसान हुआ। इस पूरे मामले को लेकर झारखंड टूरिज्म डेवलपमेंट कॉरपोरेशन के त्रिकुट पहाड़ प्रबंधक शिव कुमार चौबे ने आपत्ति जतायी है। उन्होंने इस संबंध में जेटीडीसी और उपायुक्त को आवेदन देकर पूरे प्रकरण की जांच की मांग की है। आवेदन के साथ अवैध पार्किंग से संबंधित वीडियो और फ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.