देवघर, अगस्त 13 -- देवघर, प्रतिनिधि। देवघर-दुमका मुख्य मार्ग पर मोहनपुर थाना के तीरनगर के समीप मां दुर्गा ढाबा के पास बुधवार देर शाम श्रद्धालुओं से भरी बोलेरो दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। घटना में बोलेरो सवार तीन श्रद्धालु घायल हो गए। जानकारी पुलिस को होने पर घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद भर्ती कर लिया है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बोलेरो में श्रद्धालु सवार होकर बासुकीनाथ से देवघर की ओर आ रहे थे। उसी दौरान अज्ञात वाहन चालक की लापरवाही के कारण बोलेरो चालक का नियंत्रण खो जाने से घटना हुई। बोलेरो अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गयी। घटना के बाद बोलेरो सवार श्रद्धालुओं को बाहर निकाला। यह भी पढ़ें- Chakradharpur News: अनियंत्रित होकर टेम्पो पलटा, तीन यात्री घायल घटना के बाद आसपास के ग्रामीण्रा मौके पर पहुं...