देवघर, मार्च 10 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बलथर मोड़ के पास मंगलवार को एक टोटो पलटने से टोटो सवार दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने प्राथमिक उपचार के बाद वार्ड में भर्ती किया। घटना में घायल महिलाएं बिहार के बांका जिला क्षेत्र के जयपुर थानांतर्गत नारायणपुर गांव निवासी अंजनी देवी और गुड़िया देवी है। परिजन दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि महिलाएं उनके घर निमंत्रण पर आई थीं और वापस अपने घर लौट रही थीं। उसी दौरान बलथर मोड़ के पास टोटो अचानक पलट गया, जिससे दोनों नीचे दबने से गंभीर रूप से घायल हो गईं। सूचना पर पुलिस घटनास्थल पहुंची और घायलों के परिजनों को सूचित किया। उसके बाद घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.