देवघर, अप्रैल 22 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के हिंडोलावरण-कुंडा मुख्य मार्ग पर अज्ञात दो अपराधियों द्वारा अंचल कार्यालय मोहनपुर में घर से ड्यूटी करने आ रहे गृहरक्षक केदारनाथ यादव को सारंवा थाना क्षेत्र के फूलमंडी गांव निवासी से मारपीट कर दी। बताया जाता है कि शनिवार को अज्ञात दो अपराधियों ने अमेलवा गांव के पुल के पास बाइक रोककर मारपीट कर दी। हो-हल्ला करने पर ग्रामीण जुटने पर दोनों अपराधी बाइक से फरार हो गया। गृहरक्षक को आंख में चोट लगी है। इलाज करा वापस आने पर दोनों अपराधियों के विरुद्ध मारपीट कर घायल करने की शिकायत थाने में दी गयी है। पुलिस आवेदन के आधार पर मामले की छानबीन में जुटी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...