देवघर, अप्रैल 23 -- देवघर, प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को अलग-अलग गांवों से तीन युवतियां लापता हो गई है। एक ही दिन में तीन गुमशुदगी के मामले से संबंधित शिकायत से दहशत है। परिजनों ने थाना पहुंचकर आवेदन देकर गायब होने की शिकायत दर्ज कराई है। सभी मामले थाना क्षेत्र के अलग-अलग गांवों से जुड़े हैं। परिजनों का कहना है कि सभी घरों से सामान्य रूप से निकली थीं लेकिन उसके बाद वापस नहीं लौटी। काफी खोजबीन के बाद भी जब कोई पता नहीं चला तो मजबूरी में पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मामलों की जांच में जुटी है। पुलिस लापता युवतियों की तलाश में संभावित स्थानों पर छापेमारी कर रही है और परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। सूत्रों के अनुसार, एक युवती का सुराग बुधवार शाम तक पुलिस को मिल गया था और उसे सुरक्षित बरामद भी कर लिया गया है। हालांकि बाकी दो ...