देवघर, दिसम्बर 26 -- देवघर, प्रतिनिधि। केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलने तथा रेल यात्री किराए में वृद्धि किए जाने के विरोध में शुक्रवार को मोहनपुर प्रखंड इंटक की ओर से पुतला दहन किया गया। प्रखंड अध्यक्ष अजयकांत ठाकुर के नेतृत्व में मोहनपुर बाजार मुख्य चौक पर प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया गया। इस दौरान केंद्र सरकार के फैसलों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कार्यक्रम में झारखंड प्रदेश इंटक के प्रदेश सचिव अजय कुमार, देवघर जिला इंटक जिला अध्यक्ष अनंत मिश्रा, जिला महिला कांग्रेस की अध्यक्ष सह जिला इंटक कार्यकारिणी सदस्य प्रमिला देवी, जिला उपाध्यक्ष गंगाधर रजक, महासचिव पूजा देवी, सचिव अभिषेक कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष आशीष कुमार सहित बड़ी संख्या में इंटक व कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे। मौके पर प्रदेश सचिव अजय कुमार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वार...