मोहनपुर : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक चालक की मौत
देवघर, मई 28 -- देवघर,प्रतिनिधि मोहनपुर थाना क्षेत्र के तुलसीवरण गांव के पास अज्ञात वाहन के चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान थाना क्षेत्र के चरकीपहड़ी गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर मांझी के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार शंकर मांझी अपनी बाइक से किसी काम से घर से निकले थे। इसी दौरान मोहनपुर थाना क्षेत्र के तुलसी वरण गांव के समीप पीछे से तेज रफ्तार में आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि शंकर मांझी बाइक समेत सड़क पर दूर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी सड़क से गुजर रहे राहगीरों को होने पर मामले की जानकारी गांव के लोगों को दे दी। सूचना पाकर गांव के लोग मौके पर पहुंचे। लोगों ने इलाज के लिए सदर अस्पताल भेज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.