देवघर, जनवरी 12 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत देवघर-गोड्डा मुख्य सड़क सरूआजोर के समीप हुई सड़क दुर्घटना में युवक की मौत के मामले में गाड़ी चालक के खिलाफ थाना में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। मामला मृतक के पिता के आवेदन पर फरार ट्रक चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का आरोप है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, मरीकडीह गांव निवासी मृतक भक्तु दास के पिता भीषण दास ने थाना में दिए आवेदन में बताया है कि उनके पुत्र की मौत ट्रक चालक की तेज और लापरवाह ड्राइविंग के कारण हुई। आवेदन में कहा गया है कि चालक ने अत्यधिक गति में वाहन चलाते हुए नियंत्रण खो दिया और सड़क पार कर रहे पुत्र को कुचल दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। हादसे के बाद चालक व उपचालक का वाहन छोड़कर फरार हो जाना भी उनकी लापरवाही बताया है। पुलिस ने पिता के बयान के आधा...