देवघर, अप्रैल 13 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के बाबुपुर गांव में दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। दोनों ओर से दिए गए आवेदन के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष के जयकांत यादव, पिता गुणसागर यादव, निवासी बाबुपुर ने थाना में आवेदन देकर आरोप लगाया है कि दिनांक 10 अप्रैल 2026 को मवेशी चराने को लेकर हुए विवाद के बाद 11 अप्रैल की सुबह दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके घर पर हमला किया। उन्होंने आरोप लगाया कि रामटहल यादव, पंकज यादव, संदीप यादव, बबीता देवी और सुनीता देवी सहित अन्य लोगों ने मिलकर गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। आवेदन में यह भी कहा गया है कि मारपीट के दौरान धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे वह घायल हो गए। साथ ही उनकी पत्नी के साथ भी बदसलूकी और मारपीट की गई तथा गल...