देवघर, जनवरी 6 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के तीर नगर गांव में सोमवार सुबह एक तालाब से 28 वर्षीय युवक विजय कुमार यादव का शव पुलिस ने बरामद किया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह कुछ ग्रामीण शौच के लिए तालाब की ओर गए थे। इसी दौरान उन्होंने तालाब में एक शव तैरता हुआ देखा। इसकी सूचना तुरंत आसपास के लोगों को दी गई। देखते ही देखते गांव में खबर फैल गई और लोग मौके पर पहुंचने लगे। बाद में शव की पहचान तीर नगर गांव निवासी विजय कुमार यादव के रूप में की गई। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने मोहनपुर थाना प्रभारी प्रियरंजन कुमार को जानकारी दी। सूचना पाते ही थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। ग्रामीणों के सहयोग से शव को तालाब से बाहर निकाला। इसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्ट...