देवघर, मार्च 19 -- देवघर। मोहनपुर थाना क्षेत्र के नावापुर गांव के सरिता देवी के घर के सामने खड़ी बाइक चोरी हो गई । उक्त मामले को लेकर पीड़ित बाइक मालकिन ने थाना में अज्ञात चोर को खिलाफ आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की । शिकायत के अनुसार, बुधवार को महिला के पति ने अपनी बाइक घर के सामने खड़ी की और कुछ काम के लिए घर के अंदर चली गईं। थोड़ी देर बाद जब वे बाहर आईं, तो देखा कि उनकी बाइक गायब थी। उन्होंने आसपास और मोहल्ले में खोजबीन की, लेकिन बाइक का कहीं पता नहीं चला। सरिता देवी ने बताया कि वह अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर न्याय की मांग करती हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...