देवघर, अप्रैल 28 -- देवघर, प्रतिनिधि। मोहनपुर थाना क्षेत्र के चित्रपोका गांव में नकली पुलिस बनकर घर में घुसकर लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने पीड़ित के आवेदन पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। हालांकि, घटनास्थल के आसपास के लोगों से स्पष्ट जानकारी नहीं मिलने के कारण पुलिस आवेदन की सत्यता के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घर का निरीक्षण किया और आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की। लेकिन हैरानी की बात यह है कि घटना स्थल के आसपास रहने वाले अधिकांश ग्रामीणों ने किसी भी प्रकार की जानकारी होने से इनकार कर दिया। किसी ने न तो संदिग्ध गतिविधि देखने की पुष्टि की और न ही रात में किसी हलचल की बात स्वीकार की। इससे पुलिस के समक्ष घटना को लेकर संशय की स्थिति भी उत्पन्न हो गई है। सूत्रों के अनुसार,...