अमरोहा, अप्रैल 1 -- मंडी धनौरा, संवाददाता। क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में सोमवार रात तेंदुए ने पालतू कुत्ते व चार पिल्लों को उठा लिया। इसके अलावा पशुशाला में बंधे बछड़े को भी निवाला बना लिया। मंगलवार सुबह मृत पशुओं के अवशेष मिलने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई। तेंदुए की धरपकड़ के लिए वन अफसरों ने पिंजरा लगाए जाने की बात कही है।गौरतलब है कि इन दिनों क्षेत्र में तेंदुआ लगातार विचरण कर रहा है। विभिन्न गांवों में पालतू पशुओं को तेंदुआ अपना निवाला बना रहा है। इससे पशुपालक चिंतित हैं। लोग अब अपने मवेशियों को सुरक्षित रखने के लिए अतिरिक्त सतर्कता बरत रहे हैं। सोमवार रात भी क्षेत्र के गांव मोहद्दीनपुर में तेंदुए ने भाकियू नेता मुन्नू गुर्जर के पालतू कुत्ते व चार पिल्लों को उठा लिया। मनोज व पुष्कर की पशुशाला में बंधे बछड़े को भी निवाला बना लिया। म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.