देहरादून, जुलाई 4 -- दून में मोहकमपुर से लेकर आईएसबीटी और शिमला बाईपास तिराहा क्षेत्र तक रोजाना लगने वाले जाम से राहत दिलाने के लिए ट्रैफिक पुलिस ने नया प्लान तैयार किया है। इसके तहत शहर के सबसे व्यस्त मार्गों में शामिल हरिद्वार बाईपास और आसपास के इलाकों में दिन के समय बड़े ट्रकों के संचालन पर पूरी तरह प्रतिबंध लगाया जाएगा। ट्रैफिक पुलिस ने इस बाबत विस्तृत एक्शन प्लान तैयार कर लिया है, जिसे जल्द ही धरातल पर लागू किया जाएगा। इस योजना के अनुसार भारी वाहनों को अब केवल रात के समय ही शहर के भीतर आवाजाही की अनुमति दी जाएगी। बीते लंबे समय से हरिद्वार बाईपास मार्ग पर यातायात का अत्यधिक दबाव बना हुआ है।भारी वाहन जाम की मुख्य वजह में से एक? दिन के समय बड़े लोडर वाहनों और मालवाहक ट्रकों की आवाजाही से स्थिति और गंभीर हो जाती है। इसके चलते मोहकमपुर, र...