मेरठ, फरवरी 6 -- मेरठ टीपीनगर के शिवमपुरम में एक युवक ने पंखे से लटककर जान दे दी। युवक नशे का आदी था। दो साल से परिवार से अलग रह रहा था। मृतक की जेब से सुसाइड नोट मिला है। गुरुवार दोपहर शिवपुरम निवासी प्रदीप ने पुलिस को सूचना दी कि उसके किराएदार बिजेन्द्र सिंह का शव पंखे से फंदे पर लटका है। पुलिस ने शव कब्जे में लिया। प्रदीप के अनुसार, बिजेन्द्र पुत्र राय सिंह ग्राम सठला का रहने वाला था। दो साल से यहां रह रहा था। बिजेन्द्र की जेब से सुसाइड नोट मिला। पुलिस ने पत्र कब्जे में लेकर शव मोर्चरी भेज दिया। प्रदीप ने बताया बिजेन्द्र पढ़ाई के साथ मजदूरी करता था। टीपी नगर थाना प्रभारी ने बताया पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.