सहारनपुर, मार्च 30 -- बिहारीगढ़। शिवालिक वन प्रभाग की मोहंड रेंज के अंतर्गत शाहजहांपुर बीट क्षेत्र में सोलानी नदी से वन्य जीवों के अवशेष मिलने के बाद शनिवार को क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और शिकार की आशंका जताते हुए हंगामा किया। बताया जा रहा है कि जंगल क्षेत्र से करीब एक किलोमीटर दूर सोलानी नदी में कुछ लोगों ने जानवरों के अवशेष पड़े देखे। इसकी सूचना ग्रामीणों ने बजरंग दल कार्यकर्ताओं को दी। मौके पर पहुंचे कार्यकर्ताओं ने इसे शिकारियों की करतूत बताते हुए नाराजगी जताई और वन विभाग व पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही वन विभाग और पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालते हुए ग्रामीणों को शांत कराया। वन विभाग ने मौके से अवशेषों को कब्जे में लेकर जांच के लिए सुरक्षित किया और नमूने एकत्र ...