देहरादून, दिसम्बर 10 -- वाडिया हिमालय भू विज्ञान संस्थान में ल्यूमिनिसेंस डेटिंग और इस पर हुए शोधों को लेकर बुधवार को 6 वीं राष्ट्रीय कार्यशाला की शुरूआत हुई। पहले दिन शोधार्थियों को मोहंड में भू आकृतिक, ल्यूमिनिसेंस डेटिंग तकनीक, जलीय तंत्र, पुरातत्व विज्ञान को लेकर फील्ड विजिट कराई गई। वाडिया के वैज्ञानिक डॉ.केएस ल्यूरी, डॉ.परमजीत सिंह, डॉ.महेश कापरवार के नेतृत्व में शोध दल ने मोहंड एंटीक्लाइन मे एचएफटी पर बदलावों को समझने के लिए सेंपल एकत्र किए। गुरुवार और शुक्रवार को वाडिया में होने वाली कार्यशाला में 75 शोध छात्र, संकाय व विशेषज्ञों द्वारा 45 शोध सार, 30 पोस्टर भी प्रस्तुत किए जाएंगे। वैज्ञानिक कार्यशाला में उत्तराखंड आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सह आयोजक के रुप में जुड़ा हुआ है। मौके पर वाडिया निदेशक डॉ.विनीत के गहलौत, प्रो.अशोक कुमार सिं...