बिजनौर, अप्रैल 11 -- हल्दौर। कस्बा हल्दौर में शनिवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब मध्य प्रदेश रेलवे पुलिस (भोपाल) की टीम मोस्ट वांटेड आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी को रिमांड पर लेकर यहां पहुंची। आरोपी के नगर में पहुंचने की खबर मिलते ही खासकर सर्राफा बाजार में अफरा-तफरी मच गई और पूरे दिन चर्चाओं का दौर चलता रहा। जानकारी के अनुसार, मोहल्ला खेड़ा निवासी आरोपी हरविंदर सिंह उर्फ सन्नी ने गत सोमवार को मध्य प्रदेश के जबलपुर में रीवा-इटवारी एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के दौरान पकड़े जाने से बचने के लिए सिहोरा रोड स्टेशन के पास चलती ट्रेन से छलांग लगा दी थी। इसके बाद वह खितौला क्षेत्र के एक तालाब में कूदकर कमल के पत्तों के बीच छिप गया। करीब पांच घंटे तक पुलिस को चकमा देने के बाद सुबह करीब साढ़े दस बजे उसे तालाब से जिंदा बरामद कर लिया गया।भोपाल चोरी कां...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.