दरभंगा, जनवरी 25 -- लहेरियासराय। सदर थाना क्षेत्र के मोसिमपुर में एक युवक को गोली मारकर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। वह इसी सदर थाना क्षेत्र के मोसिमपुर का ही रहने वाला अक्षय कुमार राम है। बताया जाता है कि सरस्वती पूजा की मूर्ति के विसर्जन के दौरान युवक को गोली मारी गयी। लोगों ने उसे इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया। वहां उसका इलाज चल रहा है। हालांकि वह खतरे से बाहर बताया गया है। सदर थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि युवक की गर्दन को छूकर गोली निकल गयी है। जैसे ही गोली लगने की जानकारी मिली, वे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। मामले की छानबीन की जा रही है। परिजनों के आवेदन के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.