सीवान, जनवरी 28 -- सीवान, निज प्रतिनिधि। मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मोलनापुर बिन टोली में सोमवार को प्रेम प्रसंग में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गयी। मृत युवक स्थानीय निवासी तुफानी प्रसाद का पुत्र प्रेम कुमार है। प्रेम कुमार का शव गांव के ही गौतम प्रसाद के बथान में पड़ा मिला है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन में जुट गयी है। तुफानी प्रसाद ने पुलिस को बताया है कि बेटा प्रेम कुमार और गांव के ही एक लड़की बीच प्रेम प्रसंग था। इसको लेकर रविवार को ग्रामीणों व जनप्रतिनिधियों ने दोनों परिवार के बीच सुबह 7 बजे एक पंचायती की थी। पंचायत के दौरान गौतम प्रसाद का परिवार की ओर से धमकी दी गयी थी। इधर शाम को मेरा परिवार खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सोने चला गया। अगली सुबह गांव की महिलाएं जब घर से सुबह पांच बजे खेत की ओर निकलीं त...