पलामू, जुलाई 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। बेरोजगार संघर्ष मोर्चा ने पूर्व मंत्री सह सांसद ददई दुबे को रांची से वाराणसी जाने के क्रम में मेदिनीनगर के रेडमा चौक पर उनके पार्थिवशरीर पर श्रद्धांजलि अर्पित किया। मोर्चा अध्यक्ष उदय राम ने कहा कि ददई दुबे एक जुझारू, कर्मठ, एवं संवेदनशील नेता थे। ददई दुबे के नाम से लोकप्रिय चंद्रशेखर दुबे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में मजदूर एवं वंचित समाज के कमजोर वर्गों के अधिकारों की लड़ाई पूरे दमखम से लड़े। मोर्चा सदस्यों ने ददई दुबे के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए आत्मा की शांति के लिए भगवान से प्रार्थना की। मौके पर मिंटू तिवारी, अशोक ठाकुर, कृष्णा राम, जयपाल मोची, शंभू दुबे समेत अन्य लोग शामिल थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...