मैनपुरी, सितम्बर 2 -- भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के निर्देश पर कुंवर वासित अली को भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का राष्ट्रीय अध्यक्ष नियुक्त किया गया। राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर मोर्चा के जिलाध्यक्ष मोहम्मद आसिफ इस्लाम ने दिल्ली जाकर उसने मुलाकात की और उनका फूलमाला पहनाकर व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार में अल्पसंख्यकों की बात प्राथमिकता से सुनी जा रही है। हर योजना का लाभ उन्हें मिल रहा है। जिलाध्यक्ष ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को जनपद में अल्पसंख्यक समाज से जुड़ी समस्याओं के बारे में बताया और जल्द निदान की मांग की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...