मोर्चा की बैठक में प्रमोद तिवारी चुने गए अध्यक्ष
सासाराम, जून 23 -- डेहरी। शहर के स्टेशन रोड स्थित निजी होटल में मंगलवार को सवर्ण कल्याण मोर्चा की बैठक हुई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रमोद तिवारी को संगठन का अध्यक्ष चुना गया। अध्यक्ष चुने जाने के बाद सदस्यों ने तालियां बजाकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। वक्ताओं ने कहा कि संगठन का उद्देश्य समाज में एकता बनाए रखना और आने वाले समय में इसे और व्यापक स्वरूप देना है। बैठक में संगठन के विस्तार और भविष्य की कार्ययोजना पर भी चर्चा की गई। मौके पर अश्विनी सिंह, सिमल सिंह, विशाल सिंह, मुन्ना सिंह, सोनू सम्राट, अरुण सिंह, रविशंकर राय, रितेश कुमार, अजय मिश्रा, सुबोध तिवारी, दीनानाथ पांडेय, बबलू मिश्रा, विजय शंकर श्रीवास्तव, पंकज लाल आदि थे। यह भी पढ़ें- मोर्चा की बैठक में प्रमोद तिवारी चुने गए अध्यक्ष
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.