मिर्जापुर, मार्च 13 -- मिर्जापुर। मंडलीय अस्पताल की मोर्चरी में रखे शव को चूहों के कुतरने मामले में शासन को तीन जांच रिपोर्ट भेजी गई है। इसके परिणाम एक या दो दिन के अंदर आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें शासन की ओर से नामित जांच अधिकारी, मेडिकल कालेज के प्राचार्य की डाक्टरों की पांच सदस्यीय टीम और एडी की टीम ने मामले की जांच की है। अब जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जिस कदर अस्पताल में लापरवाही बरती गई है, ऐसे में शासन की ओर से जिम्मेदारों पर गाज गिर सकती है। शासन के निर्देश पर जांच टीम के अधिकारी डा. आरबी कमल ने बुधवार की सुबह मामले की जांच की थी। जांच में डीप फ्रीजर की मात्र मरम्मत में 22 हजार रुपए खर्च खुलासा भी हुआ था। जो चौंकाने वाले थे। मोर्चरी हाउस का निरीक्षण कर जायजा भी लिया था। उसके बाद मृत युवक के परिजनों का बयान दर्ज कर मामल...