दरभंगा, जनवरी 8 -- हनुमाननगर। सिटी एसपी अशोक कुमार ने गुरुवार को मोरो थाने में अनुसंधानकर्ताओं के साथ लंबित कांडों की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने कांडों में त्वरित निष्पादन के लिए कोर्ट से वारंट, कुर्की प्राप्त कर वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कांड का अनुसंधान गुणवतापूर्ण करने को कहा। सभी अनुसंधानकर्ताओं को कांड दैनिक अद्यतन रखने एवं माह में निष्पादित होने वाले कांडों को भी चिन्हित करने को कहा। इस दौरान थाने के प्रतिवेदित कांडों की समीक्षा की गई। सभी पंजियों व कांड दैनिकी को अद्यतन रखने को दिशा-निर्देश दिये। साथ ही थाना क्षेत्र में सघन गश्ती व विधि व्यवस्था के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डायल 112 को भ्रमणशील रखने को भी कहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.