देहरादून, अगस्त 19 -- देहरादून। कारमन स्कूल डालनवाला की ओर से आयोजित 11वीं आईएलजी मैन मेमोरियल जूनियर बॉयज फुटसल प्रतियोगिता का खिताब मोरेवियन इंस्टीट्यूट स्कूल ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में 15 स्कूलों की टीमों ने प्रतिभाग किया। फाइनल मुकाबला द ओएसिस स्कूल और मोरेवियन इंस्टीट्यूट के बीच हुआ। मुख्य अतिथि उत्तराखंड राज्य पिछड़ा वर्ग कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष अशोक वर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार खिलाड़ियों को लगातार प्रोत्साहित कर रही हैं। प्रदेश में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित हो रही हैं। फाइनल के पहले हाफ में मोरेवियन इंस्टीट्यूट ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पांच गोल किए जबकि द ओएसिस स्कूल ने तीन गोल किए। यह भी पढ़ें- Adityapur News: जेवियर स्कूल गम्हरिया में क्र...