कानपुर, जून 26 -- कानपुर। खांडेकर क्रिकेट एकेडमी की ओर से चल रहे प्रथम एसकेएमके अंडर-12 क्रिकेट प्रतियोगिता में शुक्रवार को चार मुकाबले खेले गए। पहले मैच में रचित इलेवन ने 105 रन से, दूसरे मैच में स्माष्ट इलेवन ने 27 रन से, तीसरे मैच में मोरिया इलेवन ने दस विकेट से और चौथे मैच में बालाजी इलेवन ने 54 रन से जीत दर्ज की। वीएसएसडी कॉलेज मैदान पर हुए मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए स्माष्ट इलेवन ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 129 रन बनाए। जवाब में खेलने उतरी के खन्ना इलेवन की टीम 18.3 ओवर में 102 रन पर सिमट गई। दूसरे मैच में सेजलर इलेवन की टीम 21.5 ओवर में 85 रन पर सिमट गई। जवाब में मोरिया इलेवन ने 13.1 ओवर में बिना विकेट खोए 86 रन बनाकर मैच जीता। एनके क्रिकेट एकेडमी मैदान पर हुए तीसरे मैच में रचित इलेवन ने 25 ओवर में 9 विकेट पर 162 रन बनाए। जवाब मे...