बिहारशरीफ, दिसम्बर 14 -- जदयू के सदस्यता अभियान के तहत लोगों को बनाया सदस्य फोटो : राजगीर मंत्री-राजगीर प्रखंड के मोरा गांव में रविवार को अभिनंदन समारोह में शामिल मंत्री श्रवण कुमार व अन्य। राजगीर, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मोरा गांव में रविवार को ग्रामीण विकास सह परिवहन मंत्री श्रवण कुमार का नागरिक अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम के दौरान मंत्री ने जदयू के सदस्यता अभियान के तहत लोगों को सदस्य बनाते हुए कहा कि सूबे की एनडीए सरकार में पूरे बिहार का तेजी से विकास हो रहा है। मंत्री ने कहा कि गांवों को स्मार्ट बनाया जा रहा है। बिहार के गांव अब शहरों जैसे दिखने लगे हैं। लोगों को नल, जल, बिजली सहित अन्य सुविधाएं मिल रही है। बिहार के लोगों को नीतीश कुमार पर पूरा भरोसा है। मुख्यमंत्री ने सूबे की महिलाओं का आरक्षण देकर उन्हें आगे बढ़ाया है। जीविका से ज...