मोरारी बापू ने मजदूर के घर किया भोजनमोरारी बापू ने मजदूर के घर किया भोजन
मुजफ्फर नगर, मई 10 -- मोरना। मोरारी बापू ने मजदूर के घर जाकर भिक्षा स्वरूप भोजन किया व परिवारजनों का कुशलक्षेम जानकार उन्हें आशीष प्रदान किया। शनिवार की शाम सन्त मोरारी बापू भीक्षा के लिए कुटिया से निकले जहां वह फिरोजपुर खादर में स्थित दुर्गा धाम मंदिर के पास ई रिक्शा चालक सतीश के यहां पहुंचे जहां बापू ने भिक्षा के रूप में भोजन ग्रहण किया ग्रहणी बबीता रानी ने बताया कि अचानक घर आए राजा रूपी सन्त मुरारी बापू को देखकर वह हतप्रभ रह गए आनन-फानन में चारपाई बिछा कर बापू का आसन लगाया गया ।जहां बापू ने आलू की सब्जी के साथ रोटियां खाई तथा बाद में चाय भी पी सतीश ई रिक्शा चलाकर परिवार का पालन पोषण करता है मुरारी बापू ने सतीश से वीडियो कॉलिंग पर बात भी की अचानक मोरारी बापू के घर पहुंचने से अनुसूचित जाति का परिवार गौरवान्वित महसूस कर रहा है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.