चक्रधरपुर, मई 9 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के मोराडीह गांव में छऊ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झामुमो के केंद्रीय सदस्य रामलाल मुंडा उपस्थित थे। वहीं मुखिया श्याम सिंह मुंडा, पूर्व मुखिया दमयंती मुंडा ने फीता काट कर छऊ नृत्य समारोह का उद्घाटन किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा छऊ नृत्य की प्रस्तुति की गई। इस दौरान कलाकारों ने पौराणिक कथाओं पर आधारित छऊ नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनोरंजन किया। मौके पर राम लाल मुंडा ने कहा कि छऊ नृत्य हमारी संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है, इसे बचाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...