रांची, सितम्बर 8 -- रांची। जेपीएससी और जेएसएससी की नियुक्ति प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खिलाफ चल रही भर्ती व्यवस्था सुधार यात्रा दस सितंबर को रांची पहुंचेगी। जेपीएससी-जेएसएससी अभ्यर्थी न्याय मंच के संयोजक रामअवतार महतो ने मंगलवार को मोरहाबादी के ऑक्सीजन पार्क में पत्रकारों को जानकारी दी। बताया गया कि 11 सितंबर को मोरहाबादी मैदान में राज्यभर से छात्र और अभ्यर्थी जुटेंगे। यहां यात्रा का स्वागत करने के बाद बिरसा मुंडा समाधि स्थल, कोकर तक पदयात्रा निकाली जाएगी। शहर के विभिन्न मार्ग से होकर पदयात्रा कोकर के डिस्टिलरी पुल के पास भगवान बिरसा मुंडा के समाधि स्थल पर पहुंचेगी, जहां पर बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ यात्रा का समापन होगा। रामअवतार महतो ने कहा कि यात्रा के दौरान छात्रों की समस्याओं और सुझावों को संकलित किया गया है...