रांची, मई 3 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। मोरहाबादी में रामकृष्ण मिशन आश्रम का आने वाले साल में शताब्दी वर्ष मनाया जाएगा। इसको लेकर आश्रम प्रबंधन की ओर से तैयारी शुरू कर दी गई है। शताब्दी वर्ष को लेकर आश्रम परिसर में रविवार को बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रबंधन समिति के सचिव स्वामी भावेशानंद ने की। आश्रम प्रबंधन समिति के अध्यक्ष वीके गड्ड्यान आभासी तौर पर शामिल हुए। स्वामी भवेशानंद महाराज ने बताया कि वर्ष 1927 में स्वामी विशुद्धानंद महाराज द्वारा स्थापित आश्रम लंबे समय से क्षेत्र में आध्यात्मिक उत्थान और समाज सेवा का मुख्य केंद्र रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले कई दशक से आश्रम ने समाज सेवा, कृषि, आजीविका संवर्द्धन और ग्रामीण विकास सहित विभन्नि क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे बड़ी संख्या में लोगों के जीवन पर सकारात्मक प्रभाव ...