रांची, दिसम्बर 29 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा नियुक्ति पत्र वितरण को लेकर मंगलवार को यातयात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। रांची के ट्रैफिक एसपी राकेश सिंह ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। जारी आदेश के मुताबिक शहर में सुबह छह से रात दस बजे तक भारी मालवाहक वाहन का प्रवेश वर्जित रहेगा। इस दौरान चालक रिंग रोड से होकर गंतव्य के लिए रवाना होंगे। शहर में नो इंट्री का समय पूर्व की तरह रहेगा। बताया गया कि एसएसपी आवास, राजकीय अतिथिशाल से होकर रेडक्रॉस भवन मार्ग से मोरहाबादी मैदान तक सामान्य वाहन का परिचालन वर्जित रहेगा। आयोजन स्थल तक कार्यक्रम को लेकर दो व चार पहिया वाहन से पहुंचने वाले लोगों के लिए वाहन पड़ाव रांची कॉलेज फुटबॉल मैदान, सेना का मैदान, टीआरआई मंदिर मैदान चिन्हित हैं। र...