रांची, मार्च 10 -- रांची, संवाददाता। राजधानी के मोरहाबादी मैदान में सोमवार को 'राजकीय हथकरघा एवं सरस मेला 2026' का भव्य शुभारंभ हुआ। मेले का उद्घाटन करते हुए राज्य की ग्रामीण विकास मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह आयोजन राज्य के कारीगरों, बुनकरों और स्वयं सहायता समूहों को व्यापक बाजार से जोड़ने का एक महत्वपूर्ण मंच है। सरकार का मुख्य उद्देश्य झारखंड के पारंपरिक हस्तशिल्प और ग्रामीण महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को राष्ट्रीय पहचान दिलाना है, ताकि उन्हें उनके परिश्रम का उचित मूल्य मिल सके। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने शिल्पकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उद्योग विभाग और जेएसएलपीएस के माध्यम से 'पलाश' ब्रांड स्थापित किया गया है, जिसका लक्ष्य ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाकर उनके उत्पादों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहुंचाना है। इस अ...